हरदोई। कक्षा नौ और 11 में प्रवेश के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर दो दिन का और मौका है। माध्यमिक विद्यालयों ने विद्यार्थियों के परिषद के पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। प्रवेश से वंचित छात्रों को दो दिन और मौका है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में शामिल होने के लिए अब कक्षा नौ और 11 में ही पंजीकरण की अनिवार्यता दी है। इससे विद्यार्थियों का ब्योरा परिषद के पास ऑनलाइन उपलब्ध हो जाता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश में के लिए दो दिन और मौका है। विद्यार्थियों का पंजीकरण परिषद के पोर्टल पर विद्यालयों की तरफ से किया जा रहा है।
पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों से 50 रुपये शुल्क तय किया गया है। जिसमें से 10 रुपये विद्यालय के खाता में जमा होंगे, जबकि 40 रुपये कोषागार में जमा कराए जाएंगे।