फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान और पड़ोसी की मौत

विज्ञापन
दिवंगत प्रदीप।
विज्ञापन
बिलग्राम। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कुतलूपुर के पास बाइक सवार सखेड़ा गांव निवासी दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रविवार दोपहर हुए हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा निवासी जुगल किशोर (58) खेती करते थे। उनके पड़ोस में रहने वाले प्रदीप (28) भी खेती करते थे। जुगलकिशोर की पुत्री सीमा टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझोली गांव में रहती है। जुगलकिशोर को सीमा के यहां रविवार की दोपहर तीज के उपहार देने जा रहे थे।
घर में उनके पुत्र की बाइक खड़ी थी, लेकिन वह बाइक नहीं चला पाते थे। प्रदीप बाइक चला लेते थे। इसलिए जुगलकिशोर ने प्रदीप से बाइक चलाकर साथ चलने को कहा। प्रदीप राजी हो गए। दोनों बाइक से मझौली गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन

कटरा-बिल्हौर मार्ग पर कुतलूपुर के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सिर के बल सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस ने जुगुलकिशोर के मोबाइल से उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों मृतकों के शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहन की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें