फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मृत मिले दो बंदर

Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बंदरों के शवों के पास खड़े ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बघौली। दो बंदर रविवार सुबह पालपुर गांव में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। बंदरों को जहर दिए जाने की आशंका के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में बंदरों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पालपुर गांव में एक पेड़ के नीचे रविवार की सुबह दो बंदर मृत पड़े पाए गए। जानकारी मिलने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण पुनीत, रामू आदि ने बताया कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। सूचना पुलिस व पशु पालन विभाग को भी दी गई।

चौकी इंचार्ज पालपुर उमेश यादव मौके पर पहुंच गए। शहर पशु चिकित्सालय लाकर बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बंदरों के शव ग्रामीणों के हवाले कर दिए गए। बंदरों के शवों को लोगों ने न सिर्फ देखते ही गेरुआ कपड़े पर उनको लिटाया बल्कि वहां पहुंचने वाले लोगाें की आंखे भीं नम दिखी।
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों का उनके अंतिम संस्कार से पूर्व उनके शवों पर पैसा चढ़ा नमन करने का क्रम जारी रहा। गांव के पुनीत, रामू, संदीप, महेश, अनित कुमार ने बंदरों का अंतिम संस्कार कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम के  दौरान जहर दिए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है फिर भी बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें