बघौली। थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर रविवार को लोडर की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। हादसे की बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने रोड जाम करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जा खुलवाया।
बघौली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज को चौराहा के पास दो मकान बने हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे बेटी अनुष्का (8) एक मकान से दूसरे मकान पर जा रही थी। इसी दौरान हरदोई-लखनऊ रोड पर ट्रांसफार्मर लादकर बालामऊ जा रहे लोडर ने बालिका को टक्कर मार दी।
जोरदार टक्कर से उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित मृतका के परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। रोड जाम करने लगे। सूचना पर एसओ राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।