फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई बाइक, एमबीबीएस के दो छात्रों की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में हाईवे पर आईएसबीटी के सामने रविवार शाम को हादसे में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र कमला नगर के विमल वाटिका निवासी सिद्ध अग्रवाल और हरदोई निवासी तनिष्क गर्ग की माैत हो गई।
विज्ञापन

दोनों बाइक से सर्विस रोड होते हुए खंदारी की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, किसी वाहन की टक्कर लगी। छात्रा की बाइक सर्विस रोड और हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। एक अन्य अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। बाद में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए जहां उन्हें उनकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।



घटना शाम तकरीबन 4:30 बजे की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सिद्ध और तनिष्क दोस्त थे। एसएन मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रहे थे। उन्होंने वर्ष 2022 में प्रवेश लिया था। वह तृतीय वर्ष में थे। परिजन से पूछताछ में पता चला कि दोपहर दो बजे सिद्ध घर से निकले थे। उनके साथ तनिष्क भी थे।
विज्ञापन


उन्हें बोदला में किसी परिचित को छोड़कर आना था। उसे छोड़ने के बाद दोनों बाइक से खंदारी की तरफ आ रहे थे। आशंका है कि वह गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज होते हुए सर्विस रोड पर आए। इसके बाद सर्विस रोड से ही आईएसबीटी पर आए थे। आईएसबीटी की तरफ जाने वाले कट से पहले लैमन ट्री होटल के सामने उनकी बाइक को एक अन्य वाहन की टक्कर लगी। इससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई।



छात्रों की बाइक हाईवे और सर्विस रोड के बीच में बने छोटे डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे दोनों बाइक सहित गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक चलाने वाले छात्र ने हेलमेट पहन रखा था। मगर वह टूट गया। सड़क पर सिर लगने की वजह से दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। उन्हें सिकंदरा चाैराहा स्थित अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। मगर वहां से भी दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस उन्हें एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आई, जहां उनकी माैत हो गई। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र और जूनियर डाक्टर भी इकट्ठा हो गए। सभी में शोक की लहर दाैड़ गई।

-

सिर टकराने की वजह से हेलमेट में हो गया छेद



डीसीपी सिटी ने बताया कि हादसा किसी अन्य बाइक से होने की संभावना है। इसकी वजह छात्रों की बाइक क्षतिग्रस्त होना है। किसी बड़े वाहन से हादसा होता तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों छात्र के सिर सड़क पर लग गए। इससे उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर एक ही हेलमेट मिला है। वह भी सामान्य हेलमेट है। टक्कर की वजह से हेलमेट में ऊपर की तरफ छेद हो गया। वहीं दूसरे छात्र के हेलमेट पहने होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें