फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 38 मार्गों की कराई जाएगी विशेष मरम्मत, 6.34 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो 11: सीडीओ आवास से झबरापुरवा जाने वाले मार्ग की यह है दशा। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों की दशा सुधारी जाएगी। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। मार्गों पर विशेष मरम्मत श्रेणी में काम कराने के लिए 38 मार्गों को शामिल किया गया है। उन मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए शासन ने छह करोड़, 34 लाख, 22 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए तीन करोड़, 17 लाख, 19 हजार रुपये दे दिए हैं।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने मार्गों को चिह्नित कराते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने परीक्षण के बाद प्रस्ताव पर मुहर लगा दी जिससे शहर के आसपास ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के भी मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। प्रस्ताव में शामिल सभी 38 मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए शासन ने पहली किस्त को दे दी है। मार्गों की विशेष मरम्मत कराए जाने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
बताया कि चिह्नित मार्गों में शहर से सटे सीडीओ आवास से झबरापुरवा संपर्क मार्ग, सकाहा से गौरिया संपर्क मार्ग, मानपुर मार्ग से सहिजना संपर्क मार्ग, दौलतपुर मार्ग से नया सुखेता पुल होते हुए गढि़या झब्बू संपर्क मार्ग, हरदाई-सांडी मार्ग से नवाबगंज से लाहौरीपुरवा संपर्क मार्ग, हरदोई-सांडी मार्ग से अमलौखा संपर्क मार्ग, हरपालपुर-चौसार-श्रीमऊ मार्ग पर प्रणाली मंदिर से बरात घर तक मार्ग, शाहाबाद-पाली मार्ग से बाबरपुर संपर्क मार्ग, म्योढ़ा-भदार से कैखाई संपर्क मार्ग, पलिया-कठेठा मार्ग से इरसेपुर संपर्क मार्ग, कछेलिया से खानूपुर संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

-
बरसात और यातायात के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए विशेष श्रेणी में प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए शासन की तरफ से वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की जानकारी है। शासन से रुपये भी मिले हैं। प्रक्रिया पूरी कराते हुए जल्द ही मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें