फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और बोलेरो भिड़ीं दो की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 09 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हरिनाम रावत फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बस और बोलेरो आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और भाजपा नेता सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी भाजपा नेता अशोक वर्मा (50) मंगलवार को बोलेरो से कछौना थाना क्षेत्र के मडलैहया गांव शादी में जा रहे थे। उनके साथ हरिनाम रावत (35) निवासी मन्नापुरवा, चालक मनोज (32) निवासी कठेहा भी थे।

रात करीब 8:30 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर खेतुई के पास सामने से आई बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में हरिनाम रावत और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अशोक वर्मा को भी काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


बस चालक सुदर्शन (30)  निवासी जमुखा देहात कोतवाली और परिचालक अनुराग (30) निवासी अहेमी हरियावां घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरिनाम रावत और मनोज को मृत घोषित कर दिया।

अन्य तीन को इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। अशोक को चेहरे और हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर सांडी विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, गीत सिंह आदि भाजपाइयों ने जिला अस्पताल जाकर अशोक का हाल जाना और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें