फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल

Sat, 25 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित आंसू सराय गांव के सामने बीती रात डीसीएम और ट्रक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इधर, कासिमपुर क्षेत्र में तेज गति से आ रहे पिकप डाला ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे घायल पुत्र की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, वहीं पिता मामूली घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार संडीला कोतवाली क्षेत्र में बीती रात करीब एक बजे हरदोई से तेज गति से आ रही डीसीएम आसू सराय गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना मेें डीसीएम चालक निसार अहमद की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी में भेजा, जहां से चिकित्सक ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और ट्रक चालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गुगेरा मजरा तिलकखेड़ा निवासी बृजेश कुमार अपने पुत्र आशीष (9) को बाइक से शुक्रवार को मजहर नगर से वापस लौट रहे थे।

बताया जाता है कि ककरहिया गांव के निकट सामने से लोहे की राड लादकर तेज गति से आ रहे पिकप डाला से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आशीष उछलकर पिकप के पहिये के नीचे जा गिरा, जिसमें वह पहिये से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान मौका पाकर चालक पिकप डाला लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद आस पास के लोग घायल बालक को लेकर सीएचसी बेेहंदर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सक ने संडीला सीएचसी के लिए रेफर कर दिया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में बृजेश कुमार मामूली रूप से घायल हुए, जिनको सीएचसी पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें