फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, पर तपिश वैसी ही

Sat, 25 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को पारा 2.5 डिग्री लुढ़का तो जरूर, पर सूरज की तपिश से कोई खास राहत मिलती नहीं दिखाई दी। पांच किलोमीटर प्रति घंटा से चलीं हवाओं ने भी उमस बढ़ाकर लोगों को खूब छकाया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमस बढ़ने साथ ही जल्द बारिश होने के आसार प्रबल हो गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 24 घंटे पूर्व गुरुवार से ढाई डिग्री कम रहा, लेकिन इसके बाद भी सूरज के तेवरों में कोई कमी नजर नहीं आई। लोग गरमी से बेहाल दिखे। यदि यह कहें कि आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा तो गलत न होगा।

सुबह से ही तेज धूप और उमस के चलते भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। गर्मी के  अहसास से पसीना पसीना हो रहे लोगाें को शाम के समय में भी कोई खास राहत नहीं मिली। तेज धूप से बचने को लोगों ने अपने चेहरों को रुमाल एवं गमछों के अलावा कपड़ों के सहारे से बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को तापमान अधिकतम स्तर 38.5 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि उमस बढ़ने के साथ-साथ अब बारिश की संभावनाएं बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें