शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से वार्ड
संख्या तीन की पूर्व सभासद के पति की मौत हो गई। घटना से परिजनोें में
कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। उधर,
शाहाबाद अपने दादा दादी से मिलने आए एक चौदह वर्षीय बच्चे की बिजली का
करंट लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र
के लक्ष्मीपुरवा निवासी जितेंद्र (44) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद बुधवार की देर
शाम बिलग्राम चुंगी पर किसी काम से गए हुए थे। वहां से वापस घर आ रहे थे।
इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर
रूप से घायल हो गए।
मौके पर लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ कर पुलिस के
हवाले कर दिया। उनको इलाज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत गंभीर
होने पर उनको चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां पर उनकी उपचार के
दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। गुरुवार को देर शाम उनका
शव लखनऊ से घर लाया गया।
परिजनों ने बताया कि जितेंद्र प्रसाद मुख्य
डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सरला वर्मा वार्ड
संख्या तीन लक्ष्मीपुरवा की सभासद रह चुकी हैं। उनके परिवार में दो पुत्र
और एक पुत्री है। घटना से नगर पालिका और डाक विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शहर कोतवाल नागेश मिश्रा
ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। परिजन उनको लेकर लखनऊ
चले गए थे। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिल सकी है। तहरीर मिलने पर आगे की
कार्रवाई की जाएगी।
उधर, शाहाबाद अपने दादा दादी से मिलने आए एक चौदह
वर्षीय बच्चे को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। आकाश पुत्र पंकज
पांडे अपने माता-पिता के साथ अल्हापुर के निकट स्थित कालोनी में रहता था।
गत दिवस वह अपने दादा संतोष व दादी से मिलने मोहल्ला पठकाना के घर में आया
था।
परिवार के लोग कमरे में टीवी देख रहे थे, इसी बीच वह उठकर बाथरूम गया
और बिजली का स्विच खोला। अचानक उसका कटे हुए तार में हाथ चिपक गया और उसकी
मौके पर मौत हो गई। परिवार वालों को बिजली जाने के बाद ही इस हादसे का पता
चला। उधर, बच्चे की मौत पर पूरे घर में कोहराम मचा रहा।