हल्द्वानी जाने को राज्यरानी इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़े
मोहल्ला चंदीपुरवा निवासी एक डॉक्टर के जेवर व कपड़ों से भरे बैग को चोरों
ने ट्रेन से पार कर दिया। रास्ते में बैग गायब होने की जानकारी पर परिवार
में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर पहुंचने के बाद चिकित्सक ने घटना की सूचना
जीआरपी को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई
चिकित्सक में बैग में करीब तीन लाख का
सामान होने की बात कही है। चंदीपुरवा निवासी पंकज शुक्ला पुत्र गंगाधर
शुक्ला पेशे से चिकित्सक हैं। वह बुधवार को अपने परिवार के साथ नैनीताल जा
रहे थे। जिसके लिए रेलवे स्टेशन से वह हल्द्वानी जाने को राज्यरानी
इंटरसिटी पर सवार हुए। डा. शुक्ला के अनुसार ट्रेन में भीड़ अधिक थी।
वह
अपना ट्राली बैग जैसे तैसे लेकर ट्रेन में चढ़े और जब ट्रेन चल पड़ी तो वह
बैग सही ढंग से रखने लगे। उनके अनुसार जब बैग को देखा तो उसकी चैन खुली हुई
थी और बैग के अंदर जेवर व कीमती साड़ी से रखी किट बैग गायब थी।
बताया कि
किट बैग में एक साड़ी, तीन सोने की चेन, तीन सोने की इयररिंग, दो सोने के
कंगन, एक सोने की अंगूठी तथा एक जोड़ी चांदी की पायल थी, जो तकरीबन तीन लाख
रुपये कीमत के हैं। बताया कि इसी बीच ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पहुंच गई।
जहां उन्होंने जीआरपी को तहरीर दी।
डा. पंकज शुक्ला ने बैग हरदोई में ही
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी करने की आशंका व्यक्त की है। इसको लेकर
शाहजहांपुर जीआरपी ने मामले को स्थानीय जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी एसओ ने
बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।