फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लाोगाों की मौत

Fri, 30 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू वाहन ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड़ पर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


इमलियाबाग चौराहे से अतरौली रोड जाने वाली सड़क के पास तालाब है, जिसके किनारे कुछ लोग सिंघाड़ा सुखा रहे थे। सिंघाड़ा सुखाने को एक ही परिवार के चार-पांच वहीं पर बैठे थे। इसी बीच गुरुवार की शाम चार बजे एक अज्ञात वाहन चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हुए तालाब के किनारे सिंघाड़ा सुखा रहे के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे तीन लोग चपेट में आ गए, जिससे 55 वर्षीय रामजानकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति 58 वर्षीय रामजीवन व उसका ससुर 75 वर्षीय गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह सभी गढ़ी मंडई के रहने वाले हैं। वाहन द्वारा तीन लोगों को कुचलने से अफरातफरी मच गयी। तब तक वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। मौके पर पहुंचे सीओ चरन सिंह व प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह पड़ताल में जुटे थे।
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड़ पर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक युवक की मौत
हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर ग्राम कौढ़ा के पास कार को बुधवार की देर रात ट्रक ने टक्कर मार दी।

इससे कार सवार अतुल (20) पुत्र विनोद निवासी अजीजगंज थाना कोतवाली शहर शाहजहांपुर की मौत हो गई। वहीं सर्वजीत (20) पुत्र देवकरन निवासी नेवादा इंद्रपुर शाहजहांपुर और छोटेलाल (25) पुत्र बाबूराम निवासी सेहरामऊ दक्षिणी कनवासी शाहजहांपुर घायल हो गए।

घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि उसका भाई जिला अस्पताल शाहजहांपुर में अपनी निजी एंबुलेंस चलाता है।
विज्ञापन


वह किसी समारोह में शामिल होने को डा. अनूप की कार लेकर अपने साथियाें के साथ आ रहा था। बताया कि वह तीन भाई थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें