फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैर इरादतन हत्या में दो को मिली कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग 10 वर्ष पुराने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए अपर जिला जज (एफटीसी महिला) सुनील कुमार सिंह ने एक अभियुक्त को तीन साल व एक को चार साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 14 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर चार माह की अतिरिक्त सजा भी काटनी होगी।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के कराही गांव निवासी छेदीलाल ने कोर्ट में वाद कर बताया था कि उनके भाई मुनेश्वर का गांव के ही श्याम बिहारी व उसके परिजनों के साथ घूरा बठिया को लेकर विवाद था।
6 दिसंबर 2014 को श्याम बिहारी, रामरती पत्नी रामरतन, अनीता पत्नी श्याम बिहारी व रामरतन का पुत्र आया और घूरा बठिया हटाकर अपने कंडे लगाने लगा। मुनेश्वर की पत्नी पान कुमारी ने मना किया तो अभियुक्तों ने गाली दी। मना करने पर लाठी डंडे लेकर मुनेश्वर के दरवाजे पर आए और पिटाई कर दी। इसके बाद थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। मुनेश्वर को 8 दिसंबर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मुनेश्वर की मौत हो गई थी। पूरे मामले की सुनवाई पूरी कर अपर जिला जज ने रामरती को तीन साल व श्याम बिहारी को चार साल की सजा सुनाई है। दौरान मुकदमा अनीता पत्नी श्याम बिहारी की मौत हो गई वहीं एक को नाबालिग करार देते हुए उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड स्थानांतरित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें