फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की मौत, 74 नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 74 नए संक्रमित मिले। वहीं, अब सक्रिय मामलों की संख्या 636 हो गई है।
विज्ञापन

मौतों का आंकड़ा 359 पर पहुंच गया है। इसके बाद भी सतर्कता नहीं दिख रही है। सार्वजनिक स्थानों और अस्पतालों मेें भी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते नहीं दिख रहे।
कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जारी सूची में दो और संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। इनमें पिहानी निवासी 35 वर्षीय युवक किडनी रोग से ग्रसित था।
विज्ञापन

परिजन दो दिन पूर्व उसकी डायलिसिस कराने लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल ले गए थे। जहां पर कोविड जांच हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन बिना डायलिसिस कराए घर ले आए थे।
रविवार शाम उसकी मौत हो गई। वहीं, टड़ियावां निवासी एक वृद्ध को परिजन दो दिन पूर्व लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल ले गए थे। जहां पर कोविड जांच हुई थी।
कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड सेंटर रेफर किया गया था। परिजन वहां जाने की बजाय उन्हें घर ले आए थे। रविवार को बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।
तीसरी लहर में जिले में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं। सोमवार को 74 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल के एनसीडी क्लीनिक में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल है।
सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 636 रह गई है। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 93.74 फीसदी मामलों की रिकवरी हो रही है। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
3,755 लोगों ने कराई कोविड जांच
सोमवार को जिले के सभी कोविड सेंटरों में 3,755 लोगों ने कोविड जांच कराई। सीएमओ ने बताया कि कोविड जांचों के लिए प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार जांचें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें