फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात विदा होते ही दो घरों में लगी आग, युवती झुलसी

Thu, 28 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरांय मुल्लागंज स्थित एक घर में गुरुवार को बारात विदा होते ही मिनी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों में पड़ोस में रह रहे उसके भाई के घर को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इसमें एक युवती झुलस गई। वहीं, छह भेड़ जिंदा जल गईं। गृहस्वामी ने बताया कि आग में पचास हजार की नगदी समेत करीब पांच लाख का सामान राख हो गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी देशराज की बेटी रेखा की बुधवार को शाहाबाद के शिरोमननगर से बारात आई थी। शादी के बाद गुरुवार को बारात विदा कर दी गई। दोपहर करीब दो बजेे देशराज के साढ़ू मदनलाल की पुत्री माधुरी (25) मिनी गैस सिलेंडर में चूल्हा जलाकर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। आग की लपट की चपेट में आकर माधुरी झुलस गई। आनन-फानन में उसे पीएचसी भेजा गया। जहां से डाक्टर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इधर, जलता सिलेंडर उछलकर सामान पर गिरा। जिससे देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। पड़ोस में रह रहे उसके भाई नन्हेंपाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना से परिजनों व रिश्तेदारों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई। इसी दौरान दमकल कर्मी मौके पहुंचे और जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस घटना में देशराज के घर में बंधी छह भेड़ के अलावा उसकी रिश्तेदार रामगुनी पत्नी रामखेलावन निवासी नौगलिकपुर बिलग्राम की पचास हजार की नगदी, घरेलू सामान रिश्तेदारों कपड़े व जेवर जल गए। देशराज ने बताया कि घटना में करीब पांच लाख कर नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर चेयरमैन पति रामजी गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 25 हजार की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें