फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए दो बच्चे गर्रा नदी में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नहाने गए दो बच्चे गर्रा नदी में डूब गए। दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे पड़े मिले। देर रात घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीम निवासी रंजन (9) पुत्र महेंद्र कश्यप और गौरव (6) पुत्र कढ़िले उर्फ रामबरन गुरुवार दोपहर दो बजे घर से गर्रा नदी में नहाने के लिए जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश की। तलाश के दौरान ही दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे पड़े मिले।
इसी दौरान मोहल्ले के ही एक आठ वर्षीय बच्चे ने परिजनों को बताया कि दोपहर में रंजन और गौरव नदी में नहा रहे थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों बच्चों की खोज का अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि नहाने के दौरान बच्चे नदी में डूब गए हैं। जाल डलवाया गया है और गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें