फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो लाख की नकली कीटनाशक बरामद

Fri, 24 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में गुजरात की एक कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक तैयार कर बेचने वाले के घर पर पुलिस ने छापामार कर सवा दो लाख रुपये की नकली कीटनाशक दवा बरामद कर एक को धर दबोचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गुजरात की टू प्वाइंट कीटनाशक कंपनी की सप्लाई प्रदेश के कई जिलों में है। पिछले कुछ माह से जिले में आने वाली सप्लाई मेें लगातार गिरावट आने पर कंपनी के अफसर चौकन्ने हो गए और रामनरेश ओझा को जिले में जांच को भेजा। उन्होंने कीटनाशक विक्रेता से मुलाकात कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की।

जब सबूत पुख्ता हुए तो वह बुधवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे से मिले और उन्हेें जानकारी देते हुए कहा कि देहात कोतवाली क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली कीटनाशक दवा की शीशियां तैयार कर बाजार में बेंची जा रही हैं।
विज्ञापन


एएसपी के निर्देश पर देहात कोतवाल परशुराम सिंह ने दारोगा अरविंद राणा और दिलीप सिंह के साथ गुरुवार को पेनीपुरवा के सुरेश सरदार के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान उसके घर से 1176 शीशी नकली कीटनाशक बरामद हुई। जिसको 188 प्रति शीशी की दर से बेचा जाता था।

इसके साथ ही उसे यहां पर दिल्ली की कंपनी के रैपर भी मिले। पुलिस ने सुरेश को मौके पर धर दबोचा और बरामद माल को जब्त कर लिया। ओझा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें