फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी फांसी पर झूली

Fri, 24 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कालाबोझ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक चौदह वर्षीय बालिका फांसी पर लटकते मिली। पिता ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे कालाबोझ निवासी संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को वह छोटी बेटी संरचना के साथ खेत पर थे।
विज्ञापन


घर पर उनकी बड़ी बेटी अर्चना (14) अकेले थी। कुछ देर बाद जब छोटी बेटी घर आई और अर्चना को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने खेत पर जाकर उन्हें इसकी जानकारी दी। इस पर जब वह घर पहुंचे तो अर्चना घर के अंदर कुं डे में फंदे पर लटकी थी।

घटना की सूचना पर मायके गई उनकी पत्नी मनोरमा आ गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार गांव के बाहर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल घर पहुंचे, तो वहां परिजनों ने अर्चना द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई।
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि अर्चना को रात में उल्टी-दस्त आने लगे थे और पेट दर्द होने पर गांव की एक दुकान से दवा लाकर उसे दी थी। मृतका की मां मनोरमा के अनुसार उसकी तबियत सुधरने के बाद वह रात में ही अपने मायके में रह रहे भाई के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें