फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मई में सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 42 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मई महिने में ही गर्मी अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़े जा रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो अभी तक का इस सीजन में सबसे अधिक गर्म दिन है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार इजाफा होने से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। वहीं तेज गर्म हवाएं भी लोगों के बदन को झुलसाए दे रही हैं। इस वजह से दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर भीड़ कम हो रही है और बाजार में भी सन्नाटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी थी। दोपहर होते-होते करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म हवा के थपेड़ों से राहगीरों का बदन झुलस उठा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरे और सिर को सूती कपड़ों से ढककर बचते नजर आए। लगातार बढ़ रही गर्मी और तपिश के कारण न्यूनतम तापमान में भी भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते रात के समय भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर व्यस्त सड़कों पर काफी कम लोग नजर आए। सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा और रेलवे गंज की बाजार में ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। स्थिति यह हो रही है और आर्द्रता जो सुबह 60 प्रतिशत दर्ज की गई थी वह शाम को घटकर 36 प्रतिशत ही रह गई। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस रहने से राम में सुकुन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बढ़ रहा जिले का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)

मंगलवार 35.0 21.5

बुधवार 35.5 23.5

बृहस्पतिवार 35.6 22.0

शुक्रवार 38.0 23.5

शनिवार 39.5 23.0

रविवार 40.5 25.0

सोमवार 41.6 26.5
मंगलवार 42.0 26.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें