फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
घायल छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गुरुवार को ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार भाई की मौत हो गई, जबकि साथ में जा रही बहन घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसीपुर निवासी श्रीकृष्ण का पुत्र शिवम् (15) एक निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। वह कक्षा छह में पढ़ने वाली अपनी बहन खुशबू (11) के साथ गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे साइकिल से मझखेरिया गांव में संचालित श्री जंगी सिंह शिक्षण संस्थान सदुल्लीपुर ककरौआ जा रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर ग्राम महरेपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे शिवम् की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने सवायजपुर चौकी के पास ट्रक व चालक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि वह दो भाई और दो बहन थे। शिवम् तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसओ ने अपनी जीप से बच्ची को पहुंचाया अस्पताल
बरसोहिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही लोनार थाना इंचार्ज श्याम बहादुर सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल खुशबू को अपनी जीप से जिला अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों की माने तो खुशबू के सिर से खून बह रहा था यदि एंबुलेंस का इंतजार किया जाता तो उसको समय पर उपचार नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें