फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए हैंडपंपों पर लगा रहे लाइन

Thu, 21 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
पानी के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कई मोहल्लों में वाटर लाइन नहीं बिछाई गई है। सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में भी पानी के संसाधन नहीं हैं। ऐसे परिवार सरकारी हैंडपंप पर निर्भर हैं। कुछ स्थानों पर हैंडपंप खराब हैं जिससे मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। ऐसे में पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। उधर, सार्वजनिक स्थल पर प्याऊ आदि की व्यवस्था न होने से राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए पानी के पाउच एवं पानी के ठेलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गिप्पसन गंज, चंदीपुरवा में तमाम परिवार सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर हैं। रोज सुबह हैंडपंपों पर लोग पानी की बाल्टी लेकर लाइन में लग जाते हैं। इसी तरह से मोहल्ला सुभाष नगर व आजादनगर की सीमावर्ती क्षेत्र में भी लोगों को पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है। शहर में लगभग 26500 घर एवं सवा लाख से अधिक आबादी है। करीब 50 फीसदी क्षेत्र तक ही वाटर लाइन की पहुंच है। शेष पचास फीसदी में अधिकांश परिवारों में निजी स्तर पर पेयजल के संसाधन हैं, जब कि करीब एक हजार से अधिक परिवार सरकारी हैंडपंपों पर हैं।

खराब हैंडपंप
जीआईसी के पास, कंपनी गार्डेन के पास, पिहानी बस अड्डे के पास, रोडवेज बस स्टेशन, लखनऊ रोड बस स्टेशन के पास हैंडपंप खराब हैं।

नगर पालिका - ग्राम पंचायतें कराएं हैंडपंपों की मरम्मत
हरदोई। एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने कहा कि हैंडपंप रीबोर कराने का कार्य जिला प्रशासन के निर्देशन में होगा इसके लिए सूची मांगी गई है। जब कि मरम्मत योग्य हैंडपंपों को नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने बताया कि मार्च तक 553 हैंडपंपों को रीबोर कराया गया था। नगर पालिकाओं की सूची आ रही है। जो हैंडपंप रीबोर होने योग्य हाेंगे उन्हें रीबोर कर चालू कराया जाएगा। पेयजल की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


पेड़ों में छांव में तलाश रहे ठंडक
हरदोई। गर्मी से लोग परेशान हैं। आसमान से आग बरस रही है। गुरुवार को दिन का तापमान 41 तो रात का 27 डिग्री रहा। राहगीर पार्कों की हरियाली और पेड़ों की छांव में ठंडक तलाश रहे हैं। पशु पक्षी भी बेहाल हैं। पंखे एवं कूलर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। दिन भर धूप और गर्म हवाओं से तपने वाले भवनों से शाम को निकलने वाली उमस लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी से बचने के लिए कोई छाता लगा रहा है तो कोई चेहरे को ढक कर निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें