फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कृषि और पशुपालन का प्रशिक्षण बना रहा महिलाओं को आत्मनिर्भर

विज्ञापन
महिलाओं के समूह को प्रशिक्षण दे रहीं सीमा कुशवाहा। - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। महिलाएं भी पुरुषों की तरह आत्मनिर्भर बनें और समाज में समान भागीदारी निभाएं, इसी सोच के साथ सीमा कुशवाहा ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं को कृषि और पशुपालन से जुड़े स्वरोजगार का प्रशिक्षण दे रही हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन


कन्नौज निवासी सीमा कुशवाहा जिले में आकर महिलाओं को खेती और पशुपालन के आधुनिक तरीकों की जानकारी देती हैं। बताया कि उनका काम लाइवलीहुड आजीविका में सभी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है ताकि उनकी आय बढ़ सके।
साथ ही खुद के पैरों पर खड़ी हो सकें। सीमा मानती हैं कि समाज आज भी महिलाओं को कमजोर मानता है, जबकि सच्चाई इसके ठीक उलट है। इसी सोच को बदलने के लिए वह मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गाय, बकरी, भेड़, सूअर और मछली पालन की जानकारी दी जाती है। साथ ही, कृषि में नर्सरी तैयार करना, प्रेरणा पोषण वाटिका बनवाना, जैविक खाद और कीटनाशक जैसे नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नास्त्र, वर्मी और नाडेप कंपोस्ट बनाना सिखाया जाता है। सीमा महिलाओं को इन तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर ले जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें