फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना काम किस्त लेने पर तीन एडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष में कार्य और भुगतान न होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सख्ती दिखाई है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर 60 ग्राम पंचायतों में कोई भुगतान दर्ज न होने पर टड़ियावां, भरखनी और मल्लावां के तीन एडीओ पंचायत से तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि खातों में पहले से धनराशि होने के बावजूद नई किस्तें ली गईं, जिससे पंचायतों का बैलेंस तो बढ़ा, लेकिन न तो कार्य कराए गए और न भुगतान हुआ। इस लापरवाही पर संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति सहित आख्या मांगी गई है।
इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में कोई काम शुरू नहीं हुआ, उनके प्रधानों से भी जवाब तलब किया गया है। अमर उजाला ने यह मामला दो अगस्त के अंक में प्रमुखता से उजागर किया था। डीपीआरओ ने उसी रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जांच की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें