हरदोई। यात्री अब कानपुर-जम्मूतवी और सद्भावना एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। रेलवे मुरादाबाद मंडल कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं। ये दोनों ट्रेनें हरदोई से होकर जाती हैं।
इससे पूर्व लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, बालामऊ-शाहजहांपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-शाहजहांपुर एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा मिल चुकी है। कोविड की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन लगातार सुविधाएं बहाल कर रहा है।