यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को यातायात पुलिस ने डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के नियम बताए। गोष्ठी में सीओ जितेंद्र गिरी ने कहा कि हेलमेट अपना जीवन बचाने के लिए लगाए न कि पुलिस के चालन व कार्रवाई से बचने के लिए।
विद्यार्थी सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलें। सड़क पार करते समय दोनों ओर देखें इसके बाद ही सड़क पार करें। फाटक बंद होने पर रेलवे लाइन को पार न करे।
प्रबंधक अखिलेश सिंह ने कहा कि सड़क पर नियमों को पालन करने से स्वयं सुरक्षित रहते हैं और दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रखते हैं। इस मौके पर एसआई दीन दयाल वर्मा, धनश्याम मिश्र, राम निवास, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह, नंदिनी, दिव्या, रूचि, अर्चना, अअंकिता, अर्पिता आदि मौजूद रहे।