फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में दीवार गिरने से 12 बच्चे चुटहिल

Thu, 05 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला के सिद्धार्थ नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल गिर जाने से 12 बच्चे मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चे मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्वास्थ केंद्र ले जाकर उनका उपचार कराया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर स्थित आंगनबाड़ी कें द्र की सहायिका शकुंतला बच्चाें को लेकर सुबह करीब 10:15 बजे केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने कार्यकत्री पुष्पा के न मिलने पर बच्चाें को वहां अकेला छोड़ दिया और स्वयं कमरे की चाभी लेने घर चली गईं।

बताते हैं कि उनके जाने के बाद बच्चे खेलते हुए केंद्र की जर्जर बाउंड्रीवाल के पास पहुंच गए। अचानक दीवार पलट गई, जिसके मलबे में करीब 12 बच्चे दब गए। कुछ बच्चे इधर उधर भागे तो उनमें से 6 बच्चे पास के नाले में जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मलबा हटाकर उसमें दबे ऋषभ, सोनाक्षी, प्रियांशी, रिया, शिवा, कृष्णा, शुभम् समेत 12 बच्चों को बाहर निकाला। नाले में गिरे बच्चे खुद बाहर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कार्यकत्री व सहायिका के अलावा बच्चों के परिजन मौके पर आ गए और चीख पुकार मच गई।

परिजन बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उनका उपचार कराया। हैरत की बात यह है कि घटना की जानकारी संबंधित अफसरों को भी नही दी गई। कार्यकत्री ने बताया कि घटना में कुछ बच्चों के मामूली चोट आई थी, जिसका उपचार करा दिया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें