फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया टेंपो, व्यापारी की मौत

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
दुर्घटना में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मल्लावां। बिलग्राम-कन्नौज रोड पर एक तेज रफ्तार टेंपो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में इसरापुर गांव के सब्जी व्यापारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। टेंपो चालक फरार है। 
विज्ञापन

मल्लावां क ोतवाली क्षेत्र के इसरापुर गांव निवासी गेंदनलाल (36) पुत्र बाबू सब्जी बेचता था। शुक्रवार देर शाम वह टेंपो पर आलू लेकर लौट रहा था। टेंपो परसोला गांव का कमलेश पुत्र लालाराम चला रहा था।   तेज रफ्तार होने के कारण बिलग्राम-कन्नौज रोड स्थित साधौपुर गांव के पास टेंपो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में जा टकराया। इस हादसे में आगे की सीट पर बैठे गेंदनलाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
  इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक भाग निकला। दुर्घटना की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने टेंपो चालक की लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के बड़े भाई किशोरी लाल की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।

चौंसार-हरपालपुर रोड पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार टेंपो पलटने से चालक की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। उसे हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव निवासी रामरहीश (35) पुत्र जौहरी टेंपो चलाता था। शनिवार को वह नगरौला गांव से टेंपो में छह सवारियां लेकर हरपालपुर आ रहा था। हरपालपुर-चौंसार मार्ग भूतीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण टेंपो पलट गया।   हादसे में चालक रामरहीश की मौके पर ही मौत हो गई और एक यात्री धीरू (30) पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम सिया थाना अरवल घायल हो गया। उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें