फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मामूली कहासुनी पर पत्नी ने फांसी लगाई

Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
बेनीगंज। पति से मामूली कहासुनी होने पर शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। पिता की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उल्जापुर गांव निवासी सुधीर पत्नी रेनू (24) बेटी मुस्कान चार (4) के साथ परिवार से अलग मकान में रहता है। गुरुवार को वह ढहीं गांव मेला देखने गया था, जहां से शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे लौटा। इसके बाद सुधीर चाचा छोटे के खेत पर चला गया। वहां बोरिंग का काम चल रहा था। शाम करीब चार बजे मुस्कान जोर-जोर से रोने लगी।

इस पर पड़ोसी रिषीकांत की पत्नी प्रेमा सुधीर के घर पहुंची। प्रेमा के पूछने पर बच्ची ने दरवाजे की ओर इधारा किया। इस पर प्रेमा ने दरवाजे को धक्का दिया, दरवाजा अंदर से बंद था। प्रेमा ने खिड़की से झांका, अंदर रेनू फांसी लटक रही थी। प्रेमा की सूचना पर रेनू के ससुर बनवारी ने पड़ोसी शिवलाल, विश्वेसर और विश्राम को बुलाकर दरवाजा तोड़कर कर रेनू को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर सुधीर भी खेत से घर पहुंचा। 
विज्ञापन


गांव के लालजी की पत्नी उमा ने टड़ियावां थाना क्षेत्र के बांधा गांव निवासी रेनू के पिता विक्रमलाल को सूचना दी। उमा का मायका भी बांधा गांव में ही है। शाम करीब छह बजे विक्रम लाल बेटे रामनाथ के साथ उल्जापुर पहुंच गए। विक्रम लाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में मेले में मामूली कहासुनी हो गई थी। जरा सी बात पर रेनू ने खुदकुशी कर ली। कोतवाल श्याम नरायण द्विवेदी ने बताया कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें