फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से 14 बोरी गेहूं बरामद, पूर्ति निरीक्षक ने की जांच

विज्ञापन
फोटो-37- कोटेदार के यहां जांच करते पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। थाना क्षेत्र के नौधा गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार रात पुलिस को सूचना दी कि गांव का कोटेदार ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरवाकर कालाबाजारी के लिए भेज रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कासिमपुर में ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्राली से 14 बोरी गेहूं बरामद हुआ। ट्राली को थाने में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सूचना मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी ने थाने पहुंचकर जांच की। कोटेदार के यहां जाकर स्टॉक का मिलान कराया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच पूरी होने पर कार्रवाई की बात कही है। एसओ इंद्रजीत चौहान ने बताया कि गड़बड़ी सिद्ध होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें