कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए सकाहा में भंडारा सुबह 9 बजे से।
एमएलसी अवनीश कुमार सिंह की ओर से मल्लावां के राघौपुर रोड पर कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सुबह 11 बजे से।
पूजन
भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार-पूजन कार्यक्रम संडीला के डॉ. अग्निहोत्री वाली गली स्थित कोल्हू गोदाम में सुबह 11 बजे से।
लोकार्पण
पशुपालन, मत्स्य और दुग्ध विकास विभाग के प्रमुख सचिव का संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेज-2 में पशु आहार उत्पादन फैक्टरी का लोकार्पण दोपहर 12 बजे से।
बैठक
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर 1 बजे से।
कबड्डी प्रतियोगिता
सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ कबड्डी टूर्नामेंट-2025 में कबड्डी प्रतियोगिता सेंट जेवियर्स स्कूल में दोपहर 3 बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा
वृंदावन से पधारी देवी महेश्वरी श्रीजी के श्रीमुख से विश्व मंगल परिवार सेवा संस्थान और सार्वजनिक शिक्षाेन्नयन संस्थान की तरफ से डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा शाम 3 बजे से।