फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू छोड़ने के लिए निकाली रैली

Wed, 20 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। इंडियन रूरल मेडिकोज सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समक्ष रैली निकाल लोगों को तंबाकू व इसके उत्पादों से दूर रहने की सलाह दी। सोसायटी चेयरमैन ने कहा कि लोग जागरूक न हुए तो वर्ष 2030 में भारत में प्रति सेकेंड कैंसर से एक की मौत होगी।
विज्ञापन


जागरुकता रैली के दौरान सोसायटी चेयरमैन डा. ओपी मिश्रा ने कहा कि जहां अमेरिका अपने बजट का 17.6 प्रतिशत हिस्सा आम आदमी के स्वास्थ्य पर खर्च करता है वहीं भारत में मात्र 1.2 प्रतिशत खर्च करके स्वस्थ और समृद्ध भारत की कल्पना है। उनकी सोसायटी पिछले पांच वर्षों से अपने विजन हेल्थकेयर एंड इक्यूलिटी फार आल के तहत जन जागरण अभियान चला रहे हैं और लोगों को तंबाकू व उसके उत्पादों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। यदि अविलंब तंबाकू पर रोक न लगाई गई तो वर्ष 2030 तक प्रति सेकेंड एक की मौत होगी।

उन्होंने बताया कि दो जून को बड़ी संख्या में लखनऊ में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास का सोसायटी घेराव करेगी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर प्रदेश के अपंजीकृत चिकित्सकों को एक समयबद्ध प्रशिक्षण देकर प्राथमिक उपचार का अधिकार दिलाते हुए चिकित्सा मित्र बनाए जाने की मांग करेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, अंशु गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें