फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण-महिला सुरक्षा प्राथमिकता-एसपी

विज्ञापन
वार्ता करते नवागांतुक एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में नए एसपी राजेश द्विवेदी ने बुधवार को चार्ज संभाल लिया। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण करने व महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि उन्होंने इलाहाबाद से एमबीए की पढ़ाई की। आईपीएस बनने के बाद पहली पोस्टिंग कानपुर में हुई। इसके बाद कानपुर देहात में तैनात रहे। इंटेलिजेंस हेड क्वाटर में तैनात रहे। एनकाउंटर करने में भी उनकी पहचान रही है। वर्तमान मेें वह पुलिस अधिसूचना कार्यालय में तैनात थे। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पहले गिरफ्तार कर समझाया जाता है।
इसके बावजूद न सुधरने पर एनकाउंटर का रास्ता अपनाना पड़ता है। कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण, महिला उत्पीड़न, पीड़ितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की जगह जेल होगी। पत्रकारों के साथ जो पुलिसकर्मी मित्रवत व्यवहार नहीं करेंगे वो खामियाजा भुगतने को तैयार रहें। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी विकास जायसवाल, एलआईयूू प्रभारी श्रीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें