फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिग्री के पारे से ठिठुरे लोग

Sun, 28 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तेवर अब और भी कड़क हो गए हैं। शुक्रवार की रात से आसमान में छाना शुरू हुआ घना कोहरा शनिवार की देर सुबह तक छाया रहा, जिससे यातायात तो प्रभावित हो ही रहा, रातें भी स्याह सर्द होने के साथ ही कड़ाके  की ठंड लोगों को सता रही है। दिन के समय में भी बदली छाने से पारे का न्यूनतम स्तर लुढ़ककर 3.0 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


अब लोग सर्दी से बचाव को तरह-तरह के जतन कर रहे हैं और अलाव से लेकर घरों में अंगीठी और रूम हीटर आदि चलाए जाने लगे है। आज तापमान का न्यूनतम स्तर 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कामकाजी लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मौसम को मौसम के तेवर और कड़क हो गए।

शुक्रवार की रात सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी। जिसके चलते पारा लुढ़का कर 3 डिग्री पर आ गया था। शनिवार को लोग सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जता रहे थे, पर मौसम के तेवर और कड़क हो गए, जिससे लोग सिहर उठे।
विज्ञापन


घने कोहरे में लिपटी रही शनिवार की सुबह के बाद देर दोपहर बाद तक घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में गलन बढ़ने के साथ पारा गिर गया और दिन के समय में भी पारे का औसत स्तर 6 से 7 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि, देर दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली धूप से पारे का स्तर कुछ देर काो 20 डिग्री तक पहुंचा।

पर, कुछ ही देर फिर से बदली छा गई और पारा गिर कर 9 डिग्री पर आ गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। मौसम के तेवरों को देखते हुए कोहरा जारी रहने एवं ठंड बढ़ने के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें