फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग में दिखाया बच्चों ने जमकर हुनर

Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी भवन में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव 2014 के तीसरे दिन शनिवार को बच्चों ने डांस, पोस्टर व नाटक मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा उकेरी। बच्चों के अंदर के कलाकार को देखकर बड़े भी ताली बजाने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन


शनिवार को हुई पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में अनुष्का खरबार, श्रुति यादव, निहारिका त्रिवेदी, अर्पणा पांडे आदि ने अपना हुनर दिखाया और पोस्टर पर सजीव चित्रण किया। इसके बाद हुए नाटक मंचन में दीपक, वीरवर्धन, कुलदीप आदि ने समाज के परिदृश्य को ऐसा प्रस्तुत किया कि देखने वाले भी सोचने को मजबूर हो गए।

नाटक मंचन ने कभी गुदगुदाया तो कभी देखने वालों के माथे पर शिकन भी डाल दी। बहरहाल नाटक के कलाकारों ने अपने प्रदर्शन पर जमकर तालियां बटोरी। इसी तरह तेजस्व शुक्ला, भव्या सिंह, श्रेष्ठ, ज्योत्सना आदि ने भी नाटक मंचन में अपनी कला का खूब प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उधर, डांस प्रतियोगिता में भी बच्चे जमकर थिरके। बच्चों को संगीत लहरियों पर थिरकते देख बड़े भी अपनी सीटों को छोड़कर थिरकने पर मजबूर हो गए। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में सोनिया, वंदना मिश्रा, आरके मिश्रा, अतुल आदि ने निभाई।

आयोजक अजय मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे प्रतिभागियों को सम्मान व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजीव त्रिपाठी, मुकेश कुमार, विमल तिवारी, निमिशा और मानसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें