फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रीजनिंग के सवालों में उलझा समय, जीएस ने भी परेशान किया

विज्ञापन
फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन केंद्रों पर आवेदकों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा उपरांत अभ्यर्थियों के चेहरे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां सामान्य ज्ञान (जीएस) और रीजनिंग के घुमावदार सवालों ने अभ्यर्थियों को अच्छा-खासा छकाया वहीं दूसरी ओर युवाओं का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं। ज्यादातर आवेदकों ने पेपर अच्छा होने और सफलता पाने का दावा किया।
विज्ञापन

शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा के उपरांत परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र की दुश्वारियां बताई साथ ही सफल होने का भी दावा किया।

लखनऊ से आईं महक ने बताया कि इस बार प्रश्न पत्र का स्तर काफी बेहतर था। विशेषकर रीजनिंग (तार्किक क्षमता) के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा जिससे समय प्रबंधन की समस्या हुई। इसके बावजूद प्रश्न पत्र अच्छा हुआ और अच्छे नंबर भी आएंगे।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर आईं अर्पणा ने बताया कि जीएस में समसामयिक (करंट अफेयर्स) और उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न उम्मीद से थोड़ा हटकर थे मगर पेपर ठीक हुआ। इस बार चयन जरूर होगा।

ग्रेटर नोएडा के अभी ने बताया कि जीएस के 10 से 15 प्रश्न काफी कठिन थे मगर अन्य खंड के प्रश्न बेहतर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि चयन हो जाएगा।

लखनऊ की पूजा यादव ने बताया कि गणित के प्रश्न मेरे लिए कठिन थे मगर हिंदी, जीएस, रीजनिंग के प्रश्न आसानी से हल हो गए। इससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है।

आगरा के सोनू कुमार ने बताया कि रीजनिंग के प्रश्नों ने काफी उलझाया। इस कारण समय कम पड़ गया हालांकि तैयारी अच्छी की थी इसलिए पेपर हल हो गया। पूरी उम्मीद है कि इस बार मेरा चयन हो जाएगा।

कड़े पहरे के बीच छूटे परीक्षार्थियों के पसीने
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सख्ती रही। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। केंद्रों पर बायोमेट्रिक हाजिरी और सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। एसटीएफ और स्थानीय खुफिया तंत्र की भी मुस्तैद परीक्षा पर नजर रही।

प्रथम पाली में 911 और द्वितीय में 919 नहीं देने आए परीक्षा
मंगलवार को प्रथम पाली में 3,456 के सापेक्ष 2,545 अभ्यर्थी परीक्षा देने केंद्राें पर पहुंचे। 911 अभ्यर्थी ने परीक्षा से किनारा कर लिया। वहीं द्वितीय पाली में 2,535 परीक्षा में शामिल हुए। 919 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

फोटो-12- परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच करतीं कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें