फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाबालिग से छेड़छाड़ में तीन साल की सजा

Fri, 28 Feb 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के सात साल पुराने मामले में अपर जिला जज (कोर्ट संख्या 16) हेमेंद्र कुमार सिंह ने दोषी को तीन साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की 75 फीसदी रकम बतौर क्षतिपूर्ति पीड़िता को देने के भी आदेश अपर जिल जज ने दिए हैं।

कोतवाली देहात क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 15 मई 2017 को रिश्तेदारी में गयी थी। घर में उसकी पुत्री (13) व एक पुत्र था। दोपहर करीब 12 बजे गांव का ही रामाधार घर में तराजू मांगने आया था। पुत्री के मना करने पर रामाधार ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर पर पड़ोस के कई लोग मौके पर आ गए थे। लोगों को आता देख अभियुक्त मौके से भाग गया था। वापस घर पहुंचने पर मां को किशोरी ने पूरी बात बताई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज ने सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें