संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रेल लाइन और स्लीपर बदलने के मरम्मत एवं विकास कार्य के चलते 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसका असर मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 14015 रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को 15 सितंबर को मुरादाबाद मंडल में 25 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसी तरह 14017 रक्सौल जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल को 17 सितंबर और 14013 सुल्तानपुर जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल 20 सितंबर को 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इससे हरदोई से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए इन ट्रेनों के समय में बदलाव का असर पड़ सकता है।