फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अलग अलग मामलों में तीन उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिस कर्मियों को रविवार देर रात निलंबित कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बेहटा गोकुल थाने में तैनात उपनिरीक्षक मोहित कुमार को निलंबित किया गया है। राजकीय कार्याें में रुचि न लेने और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही का आरोप मोहित पर है। इसी तरह देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सभा नारायण सिंह को भी निलंबित किया गया है। उन पर बाराबंकी और एटा में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज होने साथ ही अलग अलग लोगों से रुपये हड़पने और बिना सूचना के गैर हाजिर रहने के कारण कार्रवाई की गई है। शाहाबाद कोतवाली में तैनात दृगपाल सिंह गौर को भी पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया है। सरकारी कार्याें में रुचि न लेने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने, विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही करने और जनता से अभद्र व्यवहार करने का आरोप दृगपाल सिंह पर है। सुरसा थाने में तैनात फॉलोवर शुभम गंगवार को भी निलंबित किया गया है। शुभम पर शराब पीकर जनता से अभद्रता करने का आरोप है। सभी मामलों में विभागीय जांच के आदेश भी एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें