फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माइक्रोटीचिंग से तीन शिक्षक बाहर 15 शिक्षकों का होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी के रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया में माइक्रोटीचिंग में तीन शिक्षक बाहर हो गए। 18 में से 15 शिक्षकों को साक्षात्कार के चुना गया है। सीडीओ सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता वाली समिति पांच दिसंबर को शिक्षकों का साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से समग्र शिक्षा के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र और ब्लॉक संसाधन केंद्रों के पुनर्गठन के लिए एआरपी के पदों को भरे जाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित प्रताप सिंह ने बताया कि एआरपी पद की चयन प्रक्रिया में माइक्रोटीचिंग के लिए 18 शिक्षकों को चुना गया था। माइक्रोटीचिंग में तीन शिक्षक बाहर हो गए।
15 शिक्षक माइक्रोटीचिंग में पास हुए हैं। पास हुए शिक्षकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पांच दिसंबर को सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष विकास भवन में सुबह 10:30 बजे से होगा। सभी शिक्षकों को साक्षात्कार की जानकारी देने के साथ ही सुबह 10 बजे विकास भवन में हाजिरी दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बताया कि साक्षात्कार के लिए हिंदी विषय में सत्यम शर्मा, कृष्ण पाल, अवध राम राठौर, विज्ञान विषय के लिए प्रियंका दीक्षित, मंजेश कुमार वर्मा, सामाजिक विषय के लिए अरुण कुमार सिंह, रजत सक्सेना, सुनील कुमार यादव, अंग्रेजी विषय के लिए शारदा शरण मिश्रा, श्याम किशोर तिवारी, गणित विषय के लिए प्रियम उपाध्याय, कुलदीप द्विवेदी, मनीष वाजपेयी, आशुतोष द्विवेदी और प्रदीप कुमार सिंह को चुना गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें