फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन की मौत

विज्ञापन
अहिरोरी सीएचसी के बाहर बिलखते कंपट और घटना की जानकारी परिजनों को देता युवक।
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सोमवार देर रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सीएचसी अहिरोरी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव निवासी सौरभ (22) पल्लेदारी करता था। वह गांव निवासी सुशील (18) और अपने बहनोई सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर निवासी अभिषेक (26) के साथ बाइक से सोमवार शाम बेनीगंज गया था।
रात में करीब 8:15 बजे बेनीगंज से तीनों बाइक से वापस झरोइया जा रहे थे। संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर बेनीगंज पावर हाउस के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी अहिरोरी पहुंचाया। इसी बीच सौरभ के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीछे से सौरभ के पिता कंपट भी परिजनों के साथ अहिरोरी सीएचसी पहुंच गए। यहां चिकित्सक ने सौरभ, सुशील और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल पर जांच की है।


छुट्टियां बिताने ससुराल आया था अभिषेक
सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के कुतुबनगर निवासी अभिषेक परदेश में निजी फैक्टरी में काम करता था। पिछले दो माह से वह गांव में ही था। पांच दिन पहले वह पत्नी ऊषा और दोनों बच्चों के साथ ससुराल छुट्टियां बिताने आया था। न सिर्फ ससुरालीजन बल्कि गांव के लोग भी उसकी खूब खातिरदारी कर रहे थे। सुशील भी पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करता था। वह भी सोमवार की सुबह ही लुधियाना से गांव आया था। सुशील और सौरभ की गहरी दोस्ती थी और दोनों अविवाहित थे।



बेटे और दामाद का शव देख बिलख पड़ा पिता
झरोइया निवासी पिता कंपट पल्लेदारी करता है। उसके पांच पुत्र और एक विवाहित पुत्री है। इन दिनों बेटी और दामाद के घर आने से वह काफी खुश था। देर रात दुर्घटना की सूचना पर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ अहिरोरी सीएचसी पहुंचा। यहां बेटे सौरभ और दामाद अभिषेक का शव देखकर बिलख पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें