फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बुधवार रात जुए की शिकायत पर हुई किसान रामपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं।
विज्ञापन

अरवल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को ग्राम श्रीमऊ से पप्पू व शैलेंद्र पुत्रगण देशराज और उमेश पुत्र जगतराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी और डंडे भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें