फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध खनन से हुए गढ्ढे में डूबे थे तीनों मासूम, खेत मालिक पर लगेगा जुर्माना, परिवाद भी होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदेाई। टड़ि़यावां थाना क्षेत्र के गौरा गांव में अवैध मिट्टी खनन ही तीन बच्चों की डूबकर मौत होने की वजह बना। खनन की वजह से हुए जिस गड्ढे में भरे पानी में बच्चे डूबे हैं, वहां खनन की अनुमति ही नहीं थी।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर हुई जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद खेत मालिक के खिलाफ परिवाद दाखिल करने और जुर्माना वसूलने की तैयारी की जा रही है। डीएम अनुनय झा और एसपी नीरज कुमार जादौन शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। पूरी घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी नरेंद्र का पुत्र पवनीश (6) शनिवार दोपहर बाद बाग में खेलने गया था। उसके साथ उसकी बुआ अंबेश्वरी का पुत्र दुर्गेश (7) ओर महेश्वरी का पुत्र कार्तिक (7) भी थे। बाग से आगे यह लोग ह्रदयराज सिंह चंदेल के खेत में चले गए थे। यहां मिट़्टी खनन के कारण हुए गड़्ढे में भरे पानी में डूबकर तीनों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर डीएम अनुनय झा ने एसडीएम सदर एसके मिश्रा को रात में ही मौके पर भेजा था। इसके बाद खनन विभाग की टीम भी जांच के लिए गई थी।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ह्रदयराज सिंह ने गाटा संख्या सात में स्थित खेत में मिट्टी खनन की अनुमति ली थी। इसकी जगह मिट्टी का खनन गाटा संख्या चार में स्थित खेत में कर दिया गया। बिना अनुमति खनन किए जाने की पुष्टि होने पर ह्रदयराज सिंह चंदेल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीएम अनुनय झा ने बताया कि बिना अनुमति खनन करने के आरोप में शमन शुल्क वसूला जाएगा। साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में खनन विभाग की ओर से एक परिवाद भी बिना अनुमति खनन किए जाने को लेकर दाखिल किया जाएगा।


खनन से हुआ गड़्ढा रात में ही भरवाया गया
गौरा के जिस खेत में अवैध खनन के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत हुई, उसे रात में ही भरवा दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम एसके मिश्रा ने नाराजगी जताई और मौजूद मिले राजस्व कर्मियों को फटकारा भी। एसडीएम के तेवर देख राजस्व कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अवैध खनन के गड्ढे को भरवाया।


अवैध खनन नहीं होने देंगे, किसी को शिकायत हो तो एसडीएम को बताएं : डीएम
जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा है कि जनपद में किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर अब तक आई शिकायतों की जांच कराई जा रही है। यह भी चिंहित कराया जा रहा है कि कहां कहां और किस किसने अवैध खनन किया है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अगर कहीं अवैध खनन की जानकारी हो तो संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत दर्ज कराएं। हालांकि उन्होंने निजी खुन्नस निकालने के लिए गलत शिकायतें न दर्ज कराए जाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें