फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग लगने से तीन मकान जले, आठ लाख रुपये का नुकसान

Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33-जगत प्रसाद के मकान में आग लगने से जले जेवर। संवाद
विज्ञापन

फोटो- 34-आग में जली वीरेंद्र की बाइक। संवाद
फोटो- 35-आग बुझने के बाद मौके पर पड़ा सामान। संवाद
- सेमरा खुर्द में हुई घटना, तीन घंटे बाद बुझाई जा सकी आग
संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। बघौली थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। दो भाइयों समेत तीन लोगों के मकान जल गए। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल और हैंडपंपों से पानी निकालकर आग बुझाई।
सेमराखुर्द निवासी वीरेंद्र मजदूरी और खेती करते हैं। उनके मकान में मंगवार रात दस बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से एक बाइक, गेहूं, सरसों और अन्य घरेलू सामान जल गया। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात उन्होंने कही है। उनके पास में ही भाई जगत प्रसाद का भी मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने जगत प्रसाद के मकान को भी चपेट में ले लिया। सोने-चांदी के जेवर समेत गृहस्थी का काफी सामान जल गया। लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होने का दावा जगत प्रसाद ने किया है। पास में ही रहने वाले दीन दयाल के मकान में भी आग लग गई। उनके मकान की भी सारी गृहस्थी और खाद्य सामग्री जल गई। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल सचिन गुप्ता ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें