फोटो-12- होली के लिए गुलाल खरीदते बच्चे। संवाद
फोटो-13- दुकान पर रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी करते युवक। संवाद
फोटो-14- नमकीन की खरीदारी करते लोग। संवाद
फोटो-15- दुकान पर चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
फोटो-16- आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदतीं युवतियां। संवाद
फोटो-17- सजावट के लिए गुलदस्ते खरीदते लोग। संवाद
खरीदारों की आमद से दुकानें गुलजार, लोगों ने रंग, कपड़ा और सजावटी सामग्री ली
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली त्योहार के दृष्टिगत बुधवार को खरीदारों की आमद से दुकानें गुलजार रहीं। लोगों ने शहर की बाजार के साथ ही नुमाइश मेला में भी पसंद की सामग्री की खरीदारी की।
होली के त्योहार के लिए लोगों ने रंग, अबीर-गुलाल, रेडीमेड कपड़ा और महिलाओं ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैंसी चूड़ियों और घर के लिए सजावटी सामग्री की खरीदारी की। रेडीमेड नाश्ता की भी लोगों ने खरीदारी की। दुकानों पर खरीदारों की आमद से बाजार में भीड़-भाड़ रही। लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार खरीद की। कई ब्रांडेड रेडीमेड के कपड़ों के शोरूम पर त्योहार की सेल भी लगी। लोगों ने सेल में भी कपड़ों को पसंद किया और कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट का लाभ उठाया। कुछ शोरूम पर कपड़ों की खरीद पर फ्लैट छूट है तो कुछ ने एक रेडीमेड कपड़ा की एक अन्य कपड़ा दिए जाने का आफर दिया है।