फोटो-07- कटरा-बिल्लौर मार्ग पर लगा लंबा जाम
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शुक्रवार को बरौलिया से घटकना तक करीब तीन किलोमीटर तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपाई कई वाहनों से लखनऊ जा रहे थे।
इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कटरा-बिल्हौर मार्ग पर निकलने वाले बड़े वाहनों को बरौलिया से धटकना के बीच रोक दिया। इससे सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन किमी लंबा जाम लगा रहा।
पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम खुलवाया जा सका। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि दिन में नो एंट्री की वजह से वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं, जबकि शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से जाम की स्थिति रही।