फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चिड़ियों की चहचहाट के बीच सीताराम जयघोष के साथ हर्रैया आया रामादल

विज्ञापन
फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भरावन। तीर्थराज नैमिषारण्य धाम से धर्म-आध्यम और पौराणिकता से सरोबर चौरासी कोसी परिक्रमा का रामादल बृहस्पतिवार को हर्रैया आया। चिड़ियों की चहचहाट के बीच भोर में सीताराम जयघोष के साथ श्रद्धालुओं के हर्रैया आने और भजन-कीर्तन से हर्रैया तीर्थ बन गया। ग्रामीणों में भी भोर से ही परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन-भजन और ठहरने की व्यवस्था की आस्था दिखाई दी। साधु-संतों के रथ, किन्नरों की टोली आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु सीताराम के उद्घोष के साथ रात से ही हर्रैया आने लगे। भोर में सुबह चार बजे से श्रद्धालु गोमती नदी के भेरिया घाट पर स्नान आदि में तल्लीन हो गए। परिक्रमा को लेकर मान्यता है कि मार्ग में ब्रह्मांड के सभी तीर्थस्थल मौजूद हैं। इसे महर्षि दधीचि ने देवताओं से पाया था। परिक्रमा में देश-विदेश से लोग आए हैं। परिक्रमा करने से संसार के सभी तीर्थों का पुण्यफल मिलता है। नेपाल, मारीशस के साथ ही देश के कई प्रांतों से श्रद्धालु आए हैं।
मौनी फलाहारी बाबा रामगोपाल फूलबेहड़ बाजार लखीमपुर भी पैदल परिक्रमा कर रहे है। वहीं श्रद्धालु बैलगाड़ी से भी परिक्रमा में पहुंचे। परिक्रमा महासचिव मलूक पीठाधीश्वर महंत संतोष दास खाकी आश्रम श्री बनगढ़, अध्यक्ष महंत नारायणदास पहला आश्रम, महंत श्याम जी खाकी आश्रम नरोत्तम दास बाड़ी और बड़ी संख्या में साधु-संत-महंत, गृहस्थ, किन्नर आदि का मेले में संगम देखने को मिला। संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सीओ संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा अग्निहोत्री, कानूनगो रविंद्र चौहान, अतरौली इंस्पेक्टर सतीश चंद्र आदि ने पुष्पवर्षा और अंगवस्त्र भेंटकर साधु-संत-महंतों का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने परिक्रमार्थियों के लिए जगह-जगह भंडारा लगाए। बड़ेरा निवासी शिवम द्विवेदी, गिरिराज सेवा समिति मुरैना मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पूरनलाल गुप्ता आदि ने भंडरा में प्रसाद वितरित किया। वृंदावन धाम की दिव्यांग रामदेवी, सुनीता देवी और कृष्णा देवी के साथ परिक्रमा के लिए आईं। रामदेवी ने बताया की पांच साल से परिक्रमा करने आती हैं।
-
बाबा की 14 फीट की लंबी जटा, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
परिक्रमा में शामिल हरदोई के अटलदास बाबा की 14 फीट की जटा है। गोमती नदी के भिरिया घाट पर स्नान किया। जटाओं को सुखाने के लिए अटलदास बाबा को समय भी लगा। बताया कि 55 साल से जटाओं को संजोए रखा है, वहीं बाबा से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद भी लिया।
-
1200 श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा कर रहीं आरोही
परिक्रमा में शामिल किन्नर आरोही दीक्षित व मुरैना मध्यप्रदेश के बाबा बालकदास 1,200 श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा में शामिल हैं। ग्वालियर मध्यप्रदेश की किन्नर सुंदरी सखी अपनी शिष्य मीराशरण, राधा शरण, सुशीला शरण के साथ परिक्रमा कर रहीं हैं।
-
परिक्रमा पड़ावों पर मिलते अलग-अलग दर्शन
परिक्रमा में अलग-अलग पड़ावों पर ईश्वर के दर्शन होते हैं। परिक्रमा महासचिव महंत संतोषदास खाकी ने बताया कि हर्रैया पड़ाव पर भू भुवा स्वः आवर्त, महेशनाथ, हरि क्षेत्र, धनुष कोटि तीर्थ, जनकपुर, कल्याणी देवी, हत्याहरण भास्कर तीर्थ, पंच बकतेश्वर, वीर हनुमान के दर्शन होंगे। नगवा पड़ाव में पदम्नाभ नाग, वासुकीनाथ कूप, गोपाल क्षेत्र के दर्शन होंगे। निमोस नाथ, सूर्यकुंड, काल प्रिय, यम कूप, आदित्यनाथ, यम मंदिर, गंगा सागर, जगन्नाथपुरी भगीरथ मंदिर, कपिल भगवान सहित देवों के दर्शन होंगे।

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- गोमती घाट भिरिया में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें