फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि विवाद में आखत डालने के दौरान तीन को पीटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। होलिका दहन में आखत डालने के दौरान पहले से चल रहे भूमि विवाद में तीन लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। तीनों घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया। इनमें से एक की मौत गई। एक घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक शख्स, उसके तीन बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सकरापुर निवासी मुकेश (30) गांव के ही मनोज और सोनू के साथ शुक्रवार को होली के आखत डालने गया था। इसी दौरान भूमि विवाद के कारण चल रही रंजिश में गांव के ही अहिबरन, सुनील, जगवीर, राहुल, अजय पाल , शरद वीर, शैलेश और हरीसिंह ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना में मुकेश मनेाज और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया। यहां से मुकेश को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में शनिवार को मुकेश की मौत हो गई। घटना की तहरीर मनोज के पिता राम औतार ने पुलिस केा दी थी। तब मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी नीतू ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उन्हाेंने बताया कि अहिबरन, उसके अजयपाल, जगवीर, शरदवीर और गांव के ही रामनाथ और चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें