फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में रिटायर्ड फौजी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-17-पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। कछौना कोतवाली पुलिस ने एक रिटायर्ड फौजी सहित तीन लोगों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेेजा है।
कछौना कोतवाल हंसमती ने बताया कि ग्राम कलौली निवासी रामलखन अपने परिवार के साथ अंबाला में रहकर मजदूरी करता है। 18 दिसंबर को उसके बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। घटना का पता चलने पर वह वापस गांव आया और फिर कछौना कोतवाली मेें 70 हजार रुपये के जेवर बर्तन चोरी होनेे की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करने की कोशिशें शुरू की। गुरुवार को पुलिस से मुखबिर से सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग कलौली नहर पुल के पास मौजूद हैं। इस पर उपनिरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ मौके से बसंत वर्मा, कमलेश कुमार और श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया। बसंत कुमार रिटायर्ड फौजी है। इनके पास से चोरी के बर्तन भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने राम लखन के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हत्याहरण निवासी सुनील चाट, समोसे की दुकान लगाकर भरण पोषण करता है। मंगलवार रात चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। लगभग पचास हजार रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये नकद चोरी चले गए। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें