फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर न तलवार की जरूरत है, सच कहने को बस अखबार की जरूरत है...

विज्ञापन
फोटो-11-नुमाइश मैदान में हरदोई मेला महोत्सव में कवि सम्मेलन में अपनी रचना पढ़ते कवि प्रखर पांडे। स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। हरदोई मेला महोत्सव के छठे दिन बुधवार को हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा की श्रोता सर्द मौसम में भी देर रात तक कुर्सियों पर डटे रहे।
कवि सम्मेलन में जिले के युवा कवि प्रखर पांडेय ने काकरोच से भी गर डरने लगीं तो फिर दुर्गा सी शेर पर सवारी कौन करेगा...कविता पढ़ तालियां बटोरीं। बाराबंकी से आए हास्य कवि प्रमोद पंकज ने ताली के लिए कवियों के मन तरस रहे थे, सड़कों पे बिना पूछे डंडे बरस रहे थे...कविता पढ़ श्रोताओं को जमकर हंसाया। श्रावस्ती से आए कवि धर्मराज उपाध्याय ने- मुझे न तीर न तलवार की जरूरत है, सच कहने को बस अखबार की जरूरत है...गजल पढ़कर वाहवाही लूटी। लखनऊ से आए ओज कवि प्रख्यात मिश्र ने कल थे हृदय में वे कल भी रहेंगे, अटल जी हमारे अटल जी रहेंगे...कविता काफी सराही गई। लखीमपुर से आईं कवयित्री रंजना सिंह ने बेटियों को समर्पित रचना कली होती है जमाने में महक देने को, इनसे प्यार करो तोड़ने की मत सोचो...पढ़कर तालियां बटोरीं। युवा कवि आकाश सोमवंशी ने लूट रही द्रौपदी बीच रास्ते पर है, सिर्फ कैंडल यहां हम जलाते रहे पढ़ीं। जगजीवन मिश्र ने बदले बदले से अब मेरे सरकार हैं, कुछ तो वादे हुए बासी अखबार हैं, बेटियां जल रहीं उनको दिखता नहीं, हम पराली जलायें गुनहगार हैं...गीत सुनाया। शिवगढ़ से पधारे हास्य कवि जमुना प्रसाद अबोध ने कोई विप्र कोई दलित कोई लोधी कहत है, जाति धरम में कबीर की तरह पंक्तियां पढ़ श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। संयोजक हास्य कवि अजीत शुक्ल ने चेकिंग में पुलिस के साथ डॉक्टर रखो साहब, जो भर न सके चालान उसकी किडनी निकाल लें...पढ़कर खूब हंसाया। वरिष्ठ कवि राजकुमार सिंह ने भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप पंक्तिया हे जन-जन के नायक जनप्रिय, हे युगपुरुष! नमन वंदन...पढ़ कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक रवि किशोर गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शाहाबाद रजनी तिवारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व भाजपा के अवध क्षेत्र मंत्री पीके वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पारुल दीक्षित, आदि उपेंद्र तिवारी, अखिलेश गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी, भरत पांडेय, आयुषी अस्थाना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें