संडीला। अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन कराए हैं। नामांकन पत्रों की जांच आज (शुक्रवार को) होगी। 21 दिसंबर को नामवापस लिए जा सकेंगे।
अधिवक्ता संघ संडीला के सत्र 2024-25 के लिए चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी देवी शरण सिंह की देखरेख में शुरू हुई। संघ कार्यालय पर शुरू हुई प्रक्रिया में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी और मो. सुफियान ने नामांकन किए हैं। मंत्री पद के लिए तौहीद हसन, सत्यकुमार और प्रदीप कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बागीश कुमार द्विवेदी और उदयवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पद के लिए मुईन अहमद व राजपाल चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत मौर्य व सैय्यद जाहिद अली और राकेश कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार गुप्ता और सौरभ कुमार पांडेय ने नामांकन कराए हैं। सदस्य पद के लिए भी अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। बताया कि नामवापसी के बाद पद के अनुसार प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। मतदान और मतगणना 30 दिसंबर को होगी।